सबगुरु न्यूज – सिरोही। भारतीय जनता पार्टी सिरोही नगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रविवार को सिरोही मंडल में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर सर्किल पर किया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रमदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अंबेडकर जी की मूर्ति की साफ सफाई एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्किल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की भी साफ-सफाई की।इस अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी भी उपस्थित रहे। चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साफ-सफाई में हिस्सा लिया और कहा कि “सेवा ही संगठन की पहचान है।
सांसद चौधरी ने कहा कि भाजपा समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, सेवा ही संगठन की पहचान है और हमें इसी मार्ग पर निरंतर चलते रहना है।इस से यह संदेश दिया गया कि भाजपा समाज सेवा को अपने मूल्यों का एक अभिन्न अंग मानती है। चौधरी ने सफाई कर्मियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं साथ में चाय पर चर्चा की।
भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौर,जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,ताराराम माली,वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल सगरवंशी,नगर अध्यक्ष चिराग रावल,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण,जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री,जिला प्रवक्ता गोपाल माली,जिला कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड़ा,
नगर महामंत्री प्रकाश पटेल,कैलाश मेघवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान,नारायण माली,मानक चंद सोनी,लुंबाराम राणा,ललित प्रजापत,रामलाल मेघवाल,जबर सिंह चौहान,मगन मीणा,पूजा सिंह भायल,प्रवीण राठौर,गीता पुरोहित,दमयंती डाबी,प्रीति चौहान,अजय भट्ट, इंदर सिंह मकवाना,रामेश्वर कंसारा,हरीश दवे ,प्रकाश पुरोहित,भरत माली,प्रवीण वाघेला,अशोक कंसारा,सुरेश वाल्मीकि,महेंद्र सिंह परिहार,शंकर सिंह परिहार, मणि देवी,रणछोड़ प्रजापत,गोविंद प्रजापत,धनपत सिंह राठौर,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।