अजमेर की शॉर्ट न्यूज : बोर्ड परीक्षा में एक डमी परीक्षार्थी पकड़ा

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी परीक्षा में शनिवार को दी प्रकरण दर्ज हुए। इनमें एक प्रकरण डमी परीक्षार्थी का तथा एक प्रकरण नकल का दर्ज किया गया। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक पदमपुरा गंगापुर सिटी में परीक्षार्थी के स्थान पर डमी परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पकड़ गया। उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। इसी तरह महात्मा गांधी सेठ सूरजमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलेरा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत आएंगे

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत रविवार 10 मार्च को पुष्कर आएंगे। गहलोत यहां सुबह 11 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेेंगे। यहां से उनका जयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम है।

प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती का आयोजन

स्वामी कॉम्पलेक्स परिसर में स्थित प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर पूजा अर्चना शिव की आराधना महाआरती की गई। कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि मंदिर में भजन व महाआरती के साथ मंदिर के पूजारी द्वारका प्रसाद ने पूजा अर्चना कराकर शिव परिवार को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर कॉम्लेक्स दुकानादारों सहित प्रियंका, गायत्री, गौरांग, निवृत सहित दीलिप चंदनानी, महेश भोजवानी नरेन्द्र देवनानी, नितेश, प्रकाश, आदर्श गुर्जर, केशव नाथ, विष्णु अवतार भार्गव आदि उपस्थित थे।

वासुदेव देवनानी ने संत गोविंद गिरी से लिया आशीर्वाद

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अयोध्या से पुष्कर आए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष संत गोविंद गिरी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। देवनानी ने संत गिरी का माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। देवनानी ने संत गिरी को राजस्थान विधानसभा का कैलेंडर भेट किया। संत गिरी ने देवनानी को श्री रामकथाम्रत पुस्तक की प्रति भेंट की। उल्लेखनीय है संत गोविंद गिरी इन दिनों पुष्कर प्रवास पर हैं।

वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण में 5 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति पारित

राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत शनिवार को वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के द्वारा न्यायाधीश नीरज कुमार भारद्धाज के निर्देशन में 5 करोड़ 10 लाख से अधिक राशि की क्षतिपूर्ति जारी की गई। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 84 प्रकरण निस्तारित किए गए। रीडर महेन्द्र प्रजापत एवं स्टेनो विनोद कुमार तथा अधिवक्तागणों के सहयोग से यह कीर्तिमान बना।