अजमेर। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर की सरावगी मोहल्ला इकाई के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर समारोह में समिति संरक्षक निर्मला पांड्या, कमला देवी सोनी सहित 75 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ सदस्याओं का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर, साड़ी ओढ़ाकर सम्मान करते हुए उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
समारोह में सरावगी मोहल्ला इकाई की सदस्याओं ने राष्ट्र निर्माण में अपना अभूतपूर्व सहयोग देने वाली झांसी की रानी का रूप हीरामणि, डॉक्टर का रूप हिना काला, अधिवक्ता का रूप प्रतिभा दोषी, शिक्षिका का रूप नविता बाकलीवाल, आयरन लेडी इंद्रा पाटनी, सुरक्षा कर्मी अर्पणा जैन, माडल आकृति जैन ने, पार्श्व गायिका किरण गोधा, क्रिकेटर आयुषी जैन एवं माता का रूप अंकिता कासलीवाल ने धारण करके विशेष प्रतुति दी।
इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि आज के युग में महिला गृहस्थी के साथ हर क्षेत्र में अपना सहयोग देते हुए पुरुषवर्ग को सहयोग दे रही है एवं राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाए हुए है। युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा एवं इकाई अध्यक्ष किरण गोधा ने समारोह की आयोजक इकाई सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री रिंकू कासलीवाल, सुषमा पाटनी, कोषाध्यक्ष रेनू पाटनी, मंजू गंगवाल सहित समिति की अनेक सदस्याएं मौजूद रही।



