अजमेर। पुष्कर घाटी स्थित प्राचीन नौसर माता मंदिर में श्रीनवशक्ति सृजन सेवा प्रंन्यास के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय श्रीराज राजेश्वरी महालक्ष्मी यज्ञ की रविवार को पूर्णाहुति हुई।
अंतिम दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12:15 बजे यज्ञशाला में आहुतियां देने का सिलसिला चला। दोपहर करीब 1 बजे महाआरती हुई। इसके बाद 2 बजे से भंडारा आयोजित किया गया।


