पुष्कर में फुले दंपती की प्रतिमा अनावरण पर झलका माली सैनी समाज का उत्साह


माता सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

मंत्री सुरेश रावत ने की सामुदायिक पुस्तकालय भवन बनवाने की घोषणा
पुष्कर। भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर तीर्थराज पुष्कर में महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फूले सर्किल विकास समिति की ओर से रविवार को आयोजित फुले दंपती प्रतिमा के अनावरण समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक भागचंद सैनी, विधायक भगवान राम सैनी समेत बडी संख्या में माली सैनी समाज के गणमान्यजनों ने शिरकत की।

विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा अनावरण

पुष्कर में तिलोरा रोड स्थित रेलवे फाटक के पास महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय स्मारक पर 1008 महामंडलेश्वर श्रीश्री हरीराम महाराज एवं सदगुरु कबीर आश्रम के संत सागर बापूजी के सान्निध्य में फुले दंपती की प्रतिमा का अनावरण विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस दौरान ज्योतिबा फुले अमर रहे, मां सावित्री बाई अमर रहे के नारों से पांडाल गूंज उठा। फुले दंपती की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की गई। अजय सैनी ने आगंतुक मेहमानों का परिचय कराया।

बेटियों को विवाह से पहले शिक्षित बनाएं : गहलोत

मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गहलोत ने कहा कि यह हमारे समाज के लिए गौरव का विषय है कि माता सावित्रीबाई ने अपने पति समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में विषम और विकट परिस्थितियों में बालिकाओं को शिक्षित करने का बीडा उठाया। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के लिए लंबा संघर्ष किया। महिलाओं एवं वंचितों में चेतना जागृति की, वह अभूतपूर्व है। बेटियों को शिक्षित करने से परिवार, समाज, प्रदेश व देश प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की उनकी सोच का ही परिणाम है कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उच्च मुकामों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को विवाह के पहले शिक्षित बनाना चाहिए ताकि वे आसानी से अच्छे बुरे का फर्क कर सकें। हमें सावित्रीबाई फुले के बताए मार्ग पर चलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को ध्येय बेटी को आगे बढ़ाना चाहिए।

इनका सम्मान, समाज ने तहेदिल से जताया आभार

इस अवसर पर विधायक भागचंद सैनी, विधायक भगवानाराम सैनी, नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष कमल पाठक, जवाहर फाउंडेशन के अजमेर प्रभारी शिव कुमार बंसल, मोतीलाल सांखला, डॉ जीएल वर्मा, विजय सिंह भाटी, मकराना से गीता सोलंकी, पायल सैनी, बीना टांक, अभिषेक गहलोत, विश्ना राम, सेवाराम दगदी, भवानी राम सैनी, ओपी सैनी, एडवोकेट बबीता टांक सहित देश के कोने-कोने से आए माली समाज के पंच पटेलों का समिति की ओर से माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सभी मेहमानों को बतौर यादगार स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

फुले दंपती की एक साथ देश में पहली प्रतिमा

समिति के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला ने फुले दंपती की प्रतिमा बनवाने के लिए 5 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। फुले दंपती की इस अष्टधातु प्रतिमा का निर्माण नासिक में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एवं समाजबंधु छगन भुजबल की देखरेख में करवाया गया। खास बात यह है कि इससे देशभर में पुष्कर का गौरव बढा है। क्योंकि कहीं भी फुले दंपती की प्रतिमा एक साथ लगी नहीं हुई है। बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा ने ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गएये कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की। उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी ने सर्किल विकास समिति की प्रशंसा की साथ ही कहा कि फुले दंपती के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनकी जीवनी एवं साहित्य का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए।

जलसंसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने दिया तोहफा

प्रतिमा अनावरण समारोह में राजस्थान सरकार के जन संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को भी आना था, लेकिन जयपुर में अति आवश्यक बैठक होने के कारण वे नहीं आ सके। उन्होंने समिति को एक बधाई संदेश प्रेषित कर फुले स्मारक पर सामुदायिक पुस्तकालय भवन के लिए विधायक कोष से 4 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की। रावत की इस घोषणा पर समाज की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुभकामना संदेश भेजा तथा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के बताएं मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

इन गणमान्यजनों ने समारोह की शोभा बढाई

महात्मा ज्योतिबा फुले माता सावित्रीबाई फूले सर्किल विकास समिति के पदाधिकारी संरक्षक बाबूलाल महावर, सत्यनारायण भाटी, कैलाश चंद चौहान, सीताराम सतरावला, सूरजमल दग्दी, राजेंद्र महावर, मांगीलाल अजमेरा, पुखराज दग्दी, राहुल उबाना, खेमचंद उबाना, धीरज जादम, आशीष तंवर, हरिशंकर चौहान, घनश्याम भाटी, मंगनी राम अजमेरा, अशोक सैनी, सुखाराम भाटी, नंदकिशोर कुंवाल, अजय सैनी, मंगनी राम अजमेरा, बालमुकुंद टांक, नवीन कच्छावा, कन्हैयालाल तुनवाल, घीसू गढवाल, नेमीचंद बबेरवाल, सबगुरु न्यूज के संपादक विजय मौर्य समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

माली सैनी सेवा सदन संस्थान में गहलोत का स्वागत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत पुष्कर स्थित माली सैनी सेवा सदन संस्थान भी पहुंचे। राजस्थान वैवाहिक समिति की प्रदेशाध्यक्ष पुष्पा सैनी ने उनका स्वागत किया।

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित