श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के ऑर्थो वार्ड के शौचालय में बुधवार को सुबह एक युवक मृत पाया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान पवन बावरी (24) निवासी गांव ओडकी थाना हिंदूमलकोट के तौर पर हुई है। वह अत्यधिक नशा करने का आदी था। पवन श्रीगंगानगर में ही कमरा किराए पर लेकर रहता था, जब उसके नशाखोर होने का पता चला तो मालिक ने कमरा खाली करवा लिया।
नशे के इंजेक्शन लगाने के कारण उसके एक पैर में इंफेक्शन हो गया था। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। इलाज से वह ठीक हो गया था। उसके बाद वह जिला अस्पताल परिसर में ही घूमता रहता था। सुबह वह ऑर्थो वार्ड के शौचालय में मृत पाया गया।



