सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

अजमेर। माली सैनी समाज की पथ प्रदर्शक भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी स्मृति में अखिल भारतीय सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से समीपवर्ती बडगांव स्थित बाल प्रकाश विद्यालय में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री स्टेशनरी, पेन, कापी, पेसिंल, रबड आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था सदस्यों ने अल्पाहार की व्यवस्था की।

एक सादे समारोह में सावित्री बाई फुले को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा ही बच्चों को उनकी जीवनी, संघर्ष गाथा से प्रेरणा लेते हुए पढाई का महत्व बताया। महिला शिक्षा को लेकर विपरीत हालातों के बावजूद जिस तरह उन्होंने प्रथम बालिका स्कूल खोला वह मिसाल बना। समाज में व्याप्त कुरीतियों को बदल डालने की उनकी क्षमता से सीख लेने का आहवान किया।

इस अवसर पर राजस्थान ललित कला अकादमी की पूर्व सदस्य ममता चौहान, जिगर चौहान, रमेश सांखला, आशा सांखला, सुशीला, रामबाबू, इन्दु अजमेरा, ममता पालडिया, राजू टांक, श्यामा चौहान, रेखा चौहान समेत संस्था के सदस्य व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

पुष्कर में फुले दंपती की प्रतिमा अनावरण पर झलका माली सैनी समाज का उत्साह