प्रयागराज में सौतेले मामा ने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके सौतले मामा ने बलात्कार किया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह अपने दो छोटे पुत्रों को लेकर बाजार गई थी जबकि पिता रोज की तरह आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने गए थे। करीब पांच बजे बच्ची घर पर अकेली थी। इस बीच उसके सौतेले भाई ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

मां का कहना है कि जब वह कुछ देर बाद वापस घर लौटी तो बेटी गंभीर अवस्था में मिली। पूछने पर बच्ची ने कुछ दूर पर रहने वाले मामा का नाम लिया। बेटी की हालत देखकर मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसे डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थीं। आरोपी उसकी सौतेली मां का भाई है और घर में उसका आना-जाना लगा रहता था। परिवार का आरोप है कि इसी परिचय और विश्वास का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण और उपचार कराया जा रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।