भोलेश्वर मंदिर में लगेंगे झूले एवं 40 फुट ऊंचा शिवलिंग

0

अजमेर। भोलेश्वर मंदिर सेवा ट्रस्ट जनता कॉलोनी वैशाली नगर में महाशिवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

सचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह को 4 बजे से श्री भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक एवं 7:30 बजे विशेष पूजन मंदिर में किया जाएगा।

अध्यक्ष गोवर्धनदास मोतियानी ने बताया कि 10 बजे गाजे-बाजे के साथ शहर के गणमान्य जन के हाथों ध्वजारोहण किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 1 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

शिवरात्रि के मौके पर भोलेश्वर मंदिर के सामने पार्क में छोटे बच्चों के लिए झूलों का भी आयोजन किया गया है साथ ही भक्तजन 40 फीट ऊंचे शिवलिंग के भी दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट ने भक्तजनों से मंदिर परिसर में पधार कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।