अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में जिला पुलिस के विशेष दल ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रविवार को भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल मुकाबले के दौरान करोड़ों रुपए के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का पर्दाफाश किया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 के खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑनलाइन करोड़ों रुपए के अवैध सट्टे लगाए गए। जैसे ही पुलिस को मामले की भनक लगी तो पुलिस के विशेष दल ने पहले तो फर्जी ग्राहक बनकर जाल बिछाया। उसके बाद छापा मारकर मौके से एक महंगा लैपटॉप सहित 10 से अधिक एंड्रॉयड फोन नेटवर्क डिवाइस सहित करोड़ों रुपए के हिसाब की पर्चियां जब्त कीं।
पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि इस कार्रवाई के पर्चियों में करोड़ों रुपए के लेनदेन की जानकारी मिली है। फिलहाल आगे कार्रवाई की जा रही है।



