जौनपुर में किशोरी की गला रेत कर हत्या, रेप की आशंका

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में जंघई प्रयागराज रेल खंड के बगल असवा गांव स्थित एक अरहर के खेत मे बीती देर शाम एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी गला रेत कर हत्या की गई है। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में शुक्रवार शाम छह बजे रेलवे लाइन के किनारे अरहर के खेत में गांव का एक व्यक्ति नीलगाय हांकने गया था, जिसकी नजर एक किशोरी के शव पर पडी। मौके पर ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने जंघई चौकी इंचार्ज राम विलास व मीरगंज के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता को दी तो दोनों मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गए।

युवती नीला जींस नीला टी शर्ट पहने हुए थी। शव का गला रेता गया है। कपड़ों की अस्त व्यस्त स्थिति को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोरी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।