सहारनपुर गांव के खेत में मिला दस फुट लम्बा अजगर

0

अलवर। राजस्थान में अलवर-जयपुर मार्ग पर नटनी का बारा के पास घाटी तला सहारनपुर गांव में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे लोगों को करीब 10 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया।

विशालकाय अजगर को देखते ही खेतों में काम कर रहे लोग घबराकर बाहर निकल आए और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे सरिस्का वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।