गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत : प्रधानमंत्री मोदी

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर गांरटी देना उसकी पुरानी आदत और सिर्फ झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने केवल गारंटी देकर गरीबों के साथ विश्वासघात किया है जबकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के पिछले 9 साल देशवासियो की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे है और आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है।

मोदी उनकी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सभा से पहले उन्हें तीर्थराज पुष्कार जाने का सौभाग्य मिला। शास्त्रों में ब्रह्माजी को पृथ्वी का रचियता कहा गया और उनके आशीर्वाद से आज भारत में नव निर्माण का दौर चल रहा है और राजग सरकार के 9 साल भी पूरे हो गए। भाजप सरकार के ये नौ साल देशवासियों की सेवा के रहे हैं, यह नौ साल सुशासन के रहे हैं एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास के नए संकल्प का आह्वान किया गया था इसमें राजस्थान ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी, पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई थी। बडे बड़े शहरों में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़के बनाने में भी डरती थी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। कांग्रेस सरकार रिमोट कंटोल से चल रही थी। निर्णय नहीं होते थे। नीतियां चौपट थी और निवेश हो नहीं रहा था। युवाओं के सामने अंधकार था। कांग्रेस सरकार जनता से वोट लेकर जनता को ही कोस रही थी।

मोदी ने कहा कि घोर निराशा के माहौल में वर्ष 2014 में जनता ने अपने एक वोट से विकास के विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बड़े बड़े विशेषज्ञ बोल रहे हैं कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। आखिर यह बदलाव आया कैसे, इसका जवाब है, सबका साथ सबका साथ और वंचितों को वरीयता।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी वाली आदत पुरानी है और 50 साल पहले उसने गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। यह गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भ्रमाओ, गरीबों को तरसाओं और राजस्थान ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस की सरकार थी, उसके शासन में टीकाकरण का दायरा सिर्फ 60 प्रतिशत के आस पास ही पहुंच पाया है, उस समय सौ में से 40 गर्भवती महिलाएं और बच्चे ऐसे होते थे जिन्हें जीवनरक्षक टीके नहीं लग पाते थे। अगर इसके आगे भी कांग्रेस की सरकार होती तो टीकाकरण में सौ साल और लग जाते।

उन्होंने कहा कि जीवनरक्षक टीका नहीं लगने से गरीब महिलाओं और बच्चों को जीवन से हाथ धोना पड़ता है। राजस्थान के भी लाखों लोगों को बचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है जबकि महिलाओं की परेशानी भी कांग्रेस को कभी नजर नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक 14 करोड़ लोगों के पास गैस कनेक्शन था। अगर इस गति से चले होते तो देश के कोने कोने पहुंचे में कई साल और लग जाते। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 19 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया। वर्ष 2014 तक 18 करोड़ से ज्यादा ऐसे परिवार थे जिनके घरों में नल से पानी नहीं आता था। सरकार ने बीते तीन साल में नौ करोड़ लोगों पाइप से पानी के कनेक्शन से जोड़ा है। अगर कांग्रेस सरकार होती है कई साल और लग जाते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ झूंठ बोलना आता है और आज भी कांग्रेस यही कर रही है। उन्होंने कहा कि उसने देश के वीरों के साथ हमेशा धोखा किया है। कांग्रेस चार दशक तक वन रैंक वन पेंशन के नाम पर पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात करती रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल इसे लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया। इसके लागू होने से 18 हजार करोड़ से ज्यादा राशि एरियर के रुप में दी गई। इसका राजस्थान के दो लाख पूर्व सैनिको को फायदा मिला है। इससे देश के पूर्व सैनिकों की जेब में 65 हजार करोड़ रुपएया है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि कहां कांग्रेस सरकार के 500 करोड़ रुपए है और कहां भाजपा के 65 हजार करोड़।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं होती तो आज भी वन रैंक वन पेंशन का इंतजार ही करना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का सबसे ज्यादा नुकसान छोटे किसानों को उठाना पड़ा है। कांग्रेस सरकार ने छोटे किसानों की जरुरत एवं उनकी मदद करने पर कभी ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने पहली बार छोटे किसानों की मुश्किल को समझा और उनकी परेशानी को दूर करने की कोशिश की तथा बजट में छह गुना वृद्धि की गई। पहली बार किसानों के लिए लागत का डेढ गुना समर्थन मूल्य लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को ढाई लाख करोड़ रुपए मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते है कि मोदी विकास के लिए पैसे कहां से ला रहा है। उन्होंने बताया कि पहले पैसे कहां जाते थे और आज कहां जाते है। देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी कभी नहीं रही है।

सरकार के पैसे पूरे विकास के कार्यो में लगे लेकिन कांगेस ने अपने शासन में देश में खून चूसने वाली ऐसी व्यवस्था बना दी जो देश को खोखला बना रही थी। मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सार्वजनिक रुप से माना था कि एक रुपए में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक हाईवे और रेलवे पर 24 लाख करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं अगर कांग्रेस सरकार होती तो 20 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लूट जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गरीब के घर को भी लूट लेती है और वह सबको समान भाव से लूटती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने दो लाख 25 हजार करोड़ गरीबों को घर बनाने के लिए दिए हैं। कांग्रेस होती तो गरीब के घर का सपना कभी पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश का पैसा देश के विकास में लगता है तो विकास दिखता है और महसूस भी होता है।

मोदी ने देशवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपने मुझे नौ साल से काम करते हुए देखा है और मैं बिना थके एवं रुके काम कर रहा हूं और मेरे लिए 140 करोड़ देशवासी, यही परिवार और परमात्मा है और अभी आपके उज्जवल भविष्य के लिए जी जान से जुटा रहूंगा। यही आत्मविश्वास मुझे काम करने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन