अजमेर। राजस्थान में अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और मिनी ट्रक की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ट्रैक्टर चालक विष्णु मलबा खाली करके ज्ञान विहार की ओर आ रहा था तभी नशे में धुत मिनी ट्रक चालक ने गलत दिशा में आकर ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर से दोनों वाहन पलट गए और ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। इससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



