अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में जोधपुर-इंदौर रेलगाड़ी की चपेट में आने से शुक्रवार को दो महिलाओं की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुभाष नगर रेलवे ट्रैक पर दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चंद्रवरदाई निवासी कोशलिया (60) और मलूसर रोड निवासी माया चंदेल (55) के रूप में हुई है। हादसे के बाद शवों को देखकर उनके परिजनों में हाहाकार मच गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार से मिलने उनके घर गई थी। दोपहर में वापस लौट रही थी। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया है।