श्रीगंगानगर में पंजाब से हेरोइन लाए दो युवक अरेस्ट

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 47 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार शाम काे मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने अबोहर मार्ग पर गांव साधुवाली के निकट नाकाबंदी के दौरान पंजाब से आई एक कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से करीब 47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान सुरेश कालड़ा (38) और संदीप उर्फ बादशाह बाजीगर (25) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों यह हेरोइन पंजाब से लाए थे।