अजमेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर के तत्वाधान में वैश्य समाज की ओर होली के अवसर पर 1 मार्च को आयोजित होने वाले फाग महोत्सव को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं।
इसी क्रम में संस्था अध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया की अध्यक्षता में संस्था के कोर ग्रुप की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का वितरण एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उत्सव को पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं गरिमामय स्वरूप देने का संकल्प लिया है। फाग महोत्सव में समाज की विभिन्न इकाइयों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ, फाग गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महिला अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया एवं महामंत्री अनिता बाल्दी ने बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न घटक संगठनों की महिलाओं द्वारा सामूहिक घूमर नृत्य की अनुपम प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।
आयोजन समिति के शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि फाग महोत्सव में श्रीधाम वृंदावन के कुंजबिहारीदास महाराज अपनी सुमधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा वृंदावन की महक और आशीर्वाद स्वरूप राधा वल्लभ मन्दिर वृंदावन से प्रात: वदनीय मोहित गोस्वामी द्वारा मन्दिर की प्रसादी स्वरूप गुलाल भेंट की है। जन जन तक निमंत्रण और कूपन वितरण के लिए प्रदीप बंसल, राजेंद्र अग्रवाल आदि को प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कालीचरण दास खंडेलवाल, पुखराज पहाड़िया, रमेश चंद्र अग्रवाल, रमाकांत बाल्दी, ओमप्रकाश मंगल, डॉ. राजेंद्र गोखरू (चार्टर्ड अकाउंटेंट) अजीत अग्रवाल (व्यवसायी), प्रदीप (पत्नी सहित), पवन जैन, डॉ. सुभाष महेश्वरी, सुभाष नवाल, मंजुला देवी (बाड़मेरी), अमित कुमार गुप्ता, रमेश खंडेलवाल, सत्यनारायण भंसाली, आनंद प्रकाश गोयल, हनुमान दयाल बंसल एवं डॉ. सुधीर गुप्ता उपस्थित रहेंगे। पूजा के यजमान भरत खंडेलवाल होंगे तथा महिला समिति को विशेष सहयोग मनीष वैश्य द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
आयोजकों ने वैश्य समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए 17 मार्च को कैंसर जांच, उपचार पर व्याख्यान तथा विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आयोजन को लेकर आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में संस्था जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, महामन्त्री उमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, अशोक पंसारी, शिवशंकर हेड़ा, गिरधारीलाल मंगल, प्रदीप जैन पाटनी, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, हनुमान दयाल बंसल, आनंद प्रकाश गोयल, महेंद्र गुप्ता, सुभाष खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, सुरेश गोयल, प्रदीप बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, दिनेश प्रणामी, भारत भूषण बंसल, चांदकरण अग्रवाल, गोविंद प्रसाद गर्ग, आलोक माहेश्वरी, आशीष जैसवाल, केशव अग्रवाल, नीरज गुप्ता, हिमांशु खंडेलवाल, एस के अग्रवाल, हेमेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिप्रसाद अग्रवाल, वर्षा फतहपुरिया अनिता बाल्दी व मंजु मुरक्या आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।



