चित्तौड़गढ़। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले में ग्राम विकास अधिकारी सहित चार लोग को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति सिंहपुर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई को विकास कार्यों के सात बिलों का ऑन लाईन फिडिग कर भुगतान करने की एवज में परिवादी से दो लाख दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गुप्ता ने बताया कि इसी तरह ब्यूरो टीम ने डीडवाना-कुचामन जिले में परबतसर पंचायत समिति के बाजवास गांव के प्रशासक (सरपंच) राजेन्द्र प्रसाद मोयल को परिवादी से सामग्री सप्लाई के टेंडर के लिए जमा दो लाख रुपए की धरोहर राशि लौटाने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि इनके अलावा जोधपुर में 33/11 केवी जीएसएस नोसर कार्यालय सहायक अभियन्ता (पवस) गतोडा जोधपुर डिस्कॉम के तकनीशियन प्रथम (लाईनमैन) हरिकिशन मीणा को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लाईनमैन ने परिवादी से घरेलू बिजली बिल की 80 हजार रूपये की राशि को कम करने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
ब्यूरों के महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलों में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।



