अजमेर। कोटड़ा महाराणा बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा सीताराम मन्दिर उद्यान में धर्मसभा आयोजित की गई।
हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन से पूर्व सुबह 9 बजे कल्पतरु उद्यान से शोभा यात्रा प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सीताराम मंदिर उद्यान पहुंची। पूर्वाहन 11 बजे उदबोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ।
सम्मेलन में नृसिंह मंदिर नया बाजार के संत श्याम सुंदर शरण व ओजस्वी वक्ता जोधपुर प्रांत धर्म जागरण संयोजक डॉक्टर ललित कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संतों के आशीर्वाद व सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में आयोजन समिति अध्यक्ष पुखराज सारण, सचिव दिनेश भारद्वाज, गिरधर गौड़, चंद्र प्रकाश सिसोदिया, सुशील कुमार, दीपक, मुकेश समेत बडी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।




