अजमेर। राज्य सरकार के सुशासन के दो साल पूरे होने के अवसर पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मायापुर में आयोजित विकास रथ स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के केंद्र में नारी सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता है।
मंत्री रावत ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण को केवल योजना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सामाजिक परिवर्तन का आधार बनाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कौशल विकास और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे वे परिवार और समाज दोनों में निर्णायक भूमिका निभा सकें।
उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, स्व–सहायता समूहों को प्रोत्साहन, रोजगार के नए अवसर, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं। इन प्रयासों से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और प्रदेश के विकास में बराबर की भागीदार बन रही हैं।
ग्रामीण महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ साझा करते हुए कहा कि आज महिलाएं स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हुई हैं और आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मसम्मान के साथ जीवन जी रही हैं। उन्होंने मंत्री रावत के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी सोच पर भरोसा जताया।
कार्यक्रम के दौरान विकास रथ ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के खाजपुरा, हटूंडी, सराधना व मायापुर गांवों में पहुंचकर महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी सरकारी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जीतमल प्रजापत, प्रिय शील हाडा, सम्पत साखला, नरेंद्र सिंह चुण्डावत, अर्जुन सिंह, भेरू गुर्जर, कैलाश लाम्बा, भोला राम गुर्जर, राजेश शर्मा, सुरजीत सिंह, रामदेव सिंह, हरकिशन जाट, राजेंद्र गेना, हेम सिंह टांक, मधु खोजा, रामदेव सिंह, कालू सिंह, सुरेंदर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महिला शक्ति को आगे बढ़ाने और सुशासन के संकल्प को और मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।



