उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर के हिरन मगरी थाना क्षेत्र में लकड़वास गांव में शुक्रवार को 11 केवी बिजली लाइन के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लहरी लाल बागरिया (48) शुक्रवार सुबह दूध लेने के लिए घर से निकला, जहां पास ही बिजली की 11 केवी लाइन के तार टूटा हुआ था। लहरी लाल का पैर उस पर लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बडी संख्या में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने झामर कोटड़ा-उदयपुर सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।



