अलवर में कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

0

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि महाराजपुर निवासी अफरीद और अज्जू गुरुवार देर रात मोटर साइकिल से लक्ष्मणगढ़ से अपने गांव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर स्थिति के चलते लक्ष्मणगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां अफरीद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अज्जू का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर कार को पकड़ा, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।