भीलवाड़ा। बिहार नव दुर्गा सेवा समिति और पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आजाद नगर स्थित मनोकामना मन्दिर से जय-जय भोलेनाथ के जय कारों की गूंज के साथ 100 फीट लंबी कावड़ निकाली गई।
भव्य कावड़ यात्रा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली व एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा, जगन्नाथ झा और संजय झा ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया।
कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गों चन्द्रशेखर आजाद नगर, यमुना विहार से होती हुई हरणी महादेव पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख शांति और सम्रद्धि की प्रार्थनाएं की। कावड़ यात्रा हरणी महादेव मन्दिर तक पहुंचने से पूर्व मार्ग में कई समाज सेवियों ने फूल बरसा कर जगह जगह स्वागत सम्मान किया। श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर झूमते गाते हुए चल रहे थे। विशाल कांवड़ यात्रा के हरणी महादेव पहुंचने पर सामूहिक महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
100 फिट की मनोकामना कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
नव दुर्गा सेवा समिति के जगन्नाथ झा ने बताया की भीलवाड़ा के विकास, सुख, समृद्धि तथा पूर्वांचल समाज की पहचान एवं स्वाभिमान का प्रतीक पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा आध्यात्मिक चेतना और भगवान शिव के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है।
पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने कहा कि सन्न 2017 से समिति पूर्वांचल समाज के उत्थान, सामाजिक सरोकार, धार्मिक आयोजन तथा विकास प्रोत्साहन एवं मनोरंजन के लिए कार्यक्रम होते रहे हैं। जिले मे अब छठ पूजा, मां दुर्गा पूजा, नवरात्रि में डांडिया और बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना जैसे हमारे प्रमुख आयोजन, हमारे समुदाय की अटूट आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता के प्रतीक बने हुए हैं। इन सभी आयोजनों को सफल बनाने में समिति के प्रत्येक सदस्य का निस्वार्थ योगदान और आप सभी का समर्थन प्रेरणादायी रहा है।
महिला समिति के सदस्य सदस्या अनुराधा झा, शिल्पी सिंह, रमावती देवी, सोनाली सुथार, सावित्री देवी समिति ने कहा की हमारे संस्थापक अध्यक्ष के दूरदर्शी प्रयासों और आप सबके सहयोग व समर्पण का ही परिणाम है कि 2017 से हमारी यह यात्रा अनवरत जारी है। पूर्वांचल की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को भीलवाड़ा की पावन भूमि पर जीवंत रखना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना ही हमारे ट्रस्ट का परम लक्ष्य रहा है।
इस अवसर पर जगन्नाथ झा, संयोजक आकाश झा, फूल झा, अरुण ठाकुर, ललित झा, कृष्ण नंद ठाकुर, प्रमोद झा, शक्तिनाथ ठाकुर, रघुनन्दन चौधरी, कन्हैया नंद झा, सुमन झा, लीलाकांत झा, ललन झा, अवधेश कुमार मिश्रा, आकाश झा, फूल कुमार झा, राजेश गुप्ता, त्रिपुरारी झा, रीतेश झा समिति सदस्य मौजूद रहे।