नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दक्षिण पूर्वी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत बचाव दल ने मलबे से आठ लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें सात लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि मृतकों में मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं जबकि 27 वर्षीय हसीबुल का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।