अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 12वें पखवाड़ा महोत्सव की प्रचार सामग्री का विमोचन स्वामी कॉम्पलेक्स के रसोई बैक्विंट हॉल में अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में पखवाडे में सम्मिलित शहर की क्षेत्रीय पंचायतों, संस्थाओं, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाडे का शुभारंभ 13 मार्च को जतोई दरबार में सन्त महात्माओं द्वारा धर्मध्वजा पूजन, बहिराणा साहिब के साथ सामूहिक शहनाई वादन पर छेज से किया जाएगा। 13 दिवसीय आयोजन में तीस संस्थाओं के सहयोग से 25 मार्च तक कार्यक्रम होंगे।
बैठक में संरक्षक हरी चन्दनाणी, जीडी वृंदाणी, उपाध्यक्ष जगदीश अबीचंदाणी, शंकर बदलानी, प्रकाश जेठरा, अजीत पमनाणी, चन्द्र नावाणी आसनदास पारवाणी जयप्रकाश मंघाणी, रमेश एच लालवाणी, कमल शाहणी, विनोद आसनाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, महेश ईसराणी, महेश टेकचंदाणी, प्रेम केवलरामाणी, डॉ. भरत छबलाणी, रूकमणी वतवाणी, मनोज मेंघाणी, मुकेश आहूजा, राजेन्द्र जयसिघाणी, विनोद आसनाणी, भगवान साधवाणी, प्रकाश दादलाणी, कमल शाहणी, गोविन्द छतवाणी, नरेश मोटवाणी, राजेश गिदवाणी, अमृता वतवाणी, किशोर बदलाणी, राम बालवाणी, विनोद, जीतू नवलाणी, दिनेश देवनाणी सहित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
चेटीचंड महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाने पर सिंधी समाज ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे सिंधी समाज की आस्था एवं सांस्कृतिक गौरव के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे समाज में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण निर्मित हुआ है।
इसी क्रम में चेटीचंड महोत्सव को व्यापक, वृहद एवं सर्वसमाज की सहभागिता के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक मनाने के उद्देश्य से दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 19 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय चेटीचंड मेले की रूपरेखा पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट झूलेलाल धाम की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने बताया कि इस आयोजन को समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपरा एवं धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा।
बैठक में सिंधी समाज की धार्मिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित झांकियां सजाकर लाने वाली संस्थाएं, पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को ऎतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।इसके पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान पूज्य झूलेलाल साहिब एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के समक्ष सामूहिक रूप से फाग महोत्सव मनाया गया।





