चेटीचंड पखवाडे़ के छठें दिन 18 मार्च को आयोजित हुए 4 कार्यक्रम
अजमेर। पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति की ओर से चलाए जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के छठे दिन सिंधु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर की ओर से हिक शाम सिंधियत जे नाले सांस्कृतिक जलसे, अजय नगर सिंधी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलटॉप में सुहिणी शाम झूलण जे नाले बहिराणा व आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किये व डीआरएफ कार्यालय में चेटीचंड का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी ने बताया कि राविका ज्ञानानी, कियुश्का मुर्जानी, हृदान ज्ञानानी, लव्या गन्वानी, हेयांश ज्ञानानी, नम्रता थावानी, दृष्टि हजारी, वर्षा, आरोही मैसी, वाणी गंगवानी, भरत गोकलानी, गीतांशी, भेजवानी, मानवी जासवनी, दीक्षा वासवानी, आदिन ने सिंधी गीतों पर गीत व नृत्य प्रस्तुत किया व गायक धर्मदास एंड पार्टी द्वारा छेज की प्रस्तुति दी गई।
महासचिव रमेश एच लालवाणी ने बताया कि अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी व महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, लाल नाथानी, महेश इसरानी, दिशा प्रकाश किशनानी, जगदीश अभिचंदानी व समिति द्वारा पांच विभूतियों के नाम सम्मान दिया गया। जेठानंद लालवानी को शिक्षा के क्षेत्र में दादा झमटमल टिल्वानी, भाविका ठारवानी को समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. सुशीला मोटवानी, नरेन्द्र खूबचंदानी को संगीत के क्षेत्र में गोवर्धन मेहबूबानी भारती, मायरा तलरेजा को समाजसेवा के क्षेत्र में भाऊ हरिसुंदर व ईश्वरी ज्ञानचंदानी को शिक्षा के क्षेत्र में सुंदरी केवलरामानी अवार्ड से सम्मानित किया गया। संचालन भरत गोकलानी ने किया।
अध्यक्ष चन्दर नावाणी ने बताया कि समाज में विशेष उपलब्धि व सिन्ध से आए वरिष्ठजन सुंदर लख्यानी, किशनचंद देवानी, भूमि गोकलानी, प्रियंका दारवानी, प्रियांशी लालवानी, नव्या नाबानी, वृद्धजनों में जिसमें रामी देवी, गोरर्धनदास खिलानी, लीला सतवानी, परसराम आसुदानी, आसनदास वरियानी, हरी देवी शेवकानी, कन्हैया लाल आचार्य, कौशल्या हेमनानी, गोपी चंदनानी व विशेष सम्मान अनिल गुजराल, वसीम खान, सुनित चौहान, धर्मेन्द्र गंगवानी, राकेश गुरनानी को सम्मानित किया गया।
समिति सांस्कृतिक सचिव भारत गोकलानी ने बताया कि चंद्रवरदाई नगर निवासी सिंधी समुदाय बच्चों की प्रस्तुतियां, 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, 10वीं तथा 12वीं में 80ः से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं, नव विवाहित जोड़ों एवं राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान अर्जित करने वालों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
समारोह में समिति प्रवीण वाधवानी, प्रीतम शाहानी, ताराचंद खूबचंदानी, राजकुमार खिलानी, अर्जुन रामचंदानी, नरेंद्र खूबचंदानी, महेश टेकचंदानी, नरेश मंगलानी, नरेंद्र तोतवानी, किशनचंद देवानी, विजय बसरानी, खुशहालदास एवं धर्मेन्द्र गंगवानी उपस्थित थे।
अजय नगर हिलटॉप में सुहिणी शाम झूलण जे नाले
संयोजक केटी वाधवानी ने बताया कि अजय नगर सिंधी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिलटॉप में सुहिणी शाम झूलण जे नाले कार्यक्रम हुआ जिसमें कार्यक्रम के प्रारम्भ में झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित महंत स्वरूप दास व महंत अर्जुन दास ने किया।
महंत स्वरूपदास ने कहा कि सिन्ध के संस्कृति व संस्कार से जोड़ने का काम पखवाड़ा समिति कर रहीं है, समाज नई पीढ़ी को अपनी दादी, दादा सिखाए गए संस्कारों, पहनावा, बोली, खानपान में जोड़ने का काम हम सबका है।
अध्यक्ष शंकर सबनाणी ने बताया कि चन्द्र भगत एण्ड मण्डली द्वारा गीतों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान दादा भगवानदास हरवानी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान वीना बदलानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान प्रथम टेकवानी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान मयूर बचानी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान गुंजन को स्मृति चिन्ह, जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की चित्र, माला भेट की गई। प्रारम्भ में सिन्धी में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्वामी दादूराम साहिब दरबार की ओर से तैयार झूलेलाल मूर्तियां को स्मृति चिंह के रूप में दिया गया। सामूहिक छेज्, महाआरती के साथ भण्डारा प्रसाद वितरण किया गया।
डीआरएम ऑफिस के मंदिर परिसर में हुए चेटीचंड के कार्यक्रम
अशोक तोलाणी ने बताया कि डीआरएम ऑफिस कर्मचारियों द्वारा झूलण जी मौज ऐं छेज शिव मन्दिर डीआरएम ऑफिस में महेश भगत मण्डली द्वारा किया गया। संयोजक कमल मोतियाणी मोहन चेलाणी, लक्ष्मी आनन्द, वासु भावनानी, मोहन लाल आसनानी, रमेश भागीया, प्रीतम शाहनी, कैलाश शाहनी, हरीश तोलानी आदि मौजूद रहे। पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर द्वारा सिन्धू भवन पर सिन्धी लाडा व गीत कार्यक्रम के संयोजक रेशमा भगताणी, भक्ति आहूजा, रेशमा मोटवाणी, रितू मेंघाणी रहे।





