भारत विकास परिषद के पंचकर्म शिविर में 215 लोग लाभान्वित

0

अजमेर। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के सचिव दीपक चोपड़ा ने बताया कि महेश कल्याण समिति रामनगर के संयुक्त तत्वावधान में शंकर आयुर्वेद हॉस्पिटल, अजमेर के सहयोग से आमजन के स्वास्थ्य हितार्थ निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महेश वाटिका, बीके कॉल नगर में किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित रहा।

अध्यक्ष महेंद्र राका ने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श के साथ रक्त शर्करा, रक्तचाप जांच, कांस्य थाली चिकित्सा तथा फुट वाइब्रेशन मशीन के माध्यम से थैरेपी प्रदान की गई। शंकर आयुर्वेद हॉस्पिटल की टीम में दिल्ली के डॉ. संजय, आचार्य यशवंत, डॉ. शांति अरोड़ा, डॉ. संजय कनौजिया सहित सुनील पारीक, दशरथ, प्रतिष्ठा, कोमल और प्रियंका ने सेवाएं दीं।

मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत कुमार माथुर (RAS) ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं। डॉ. योगेश नरानिया ने शाखा के कार्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता निरंजन शर्मा (संभाग प्रभारी) ने पंचकर्म की उपयोगिता बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों को समय पर उपचार का लाभ मिलता है।

शिविर में लगभग 215 लोगों ने जांच एवं विभिन्न थैरेपी का लाभ लिया। संस्था के नीरज कोठारी, मनीष गर्ग, केके अग्रवाल, चित्रेश लोढ़ा, हरि गोपाल राठी, कमल काबरा, सुरेश राठी, विष्णु गोयल, ओमप्रकाश जांगिड़, अंकुर तिलक गहलोत, अनिल जैन, प्रतिभा कोठारी, मुकेश मुंद्रा, मुकेश अग्रवाल, सुनील चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।

कार्यक्रम के संयोजक मनीष पाराशर ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में इस शिविर का आयोजन किया तथा अंत में सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।