अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले 199वीं जयंती पर शनिवार सुबह गढ़ी मालियान धर्म तलाई विकास समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
फुले जयंती पर ढोल-ढमाकों की गूंज के बीच माली सैनी समाज ने फुले के जीवन दर्शन और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर चेतन सैनी, ओमप्रकाश गढ़वाल, सुरेंद्र सिंगोदिया, दिलावर चौहान, नेमीचंद महावर, रमेश गढ़वाल, फतेहचंद जादम, धर्मेन्द्र सूईवाल, कंवर सिंह गहलोत, ओमप्रकाश महावर, महेंद्र सिंह चौहान, सौभागमल गढ़वाल, भगवान सिंह गहलोत, सुनील गढ़वाल, दीनदयाल महाराज, पन्नालाल दगदी, रमेश चंद तंवर, प्रकाश चन्द, मोहन गढ़वाल, विजय सिंह गहलोत समेत अनेक गणमान्यजन मौज्ूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धर्म तलाई विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गढ़वाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। रमेश गढ़वाल ने अल्पाहार की व्यवस्था की।



