अजमेर। सतगुरु माता सुदीक्षा जी के पावन आशीर्वाद से हर साल की तरह भांति इस बार भी निरंकारी सत्संग भवन परिसर चामुण्डा चौराहा वरुण सागर रोड में 24 अप्रेल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के प्रचार प्रसार के लिए संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर चामुण्डा चौराहा वरुण सागर रोड अजमेर से आज शाम 5 बजे रक्तदाता जागरुकता के लिए निरंकारी मिशन द्वारा अजमेर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर निरंकारी भक्त विशाल वाहन रैली निकाल कर आमजन को अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।
निरंकारी प्रवक्ता नानक भाटिया के अनुसार आमजन के मन में भ्रांति है कि रक्तदान से कमजोरी आती है। जबकि ऐसा नहीं है। मेडिकल सांइस के अनुसार रक्तदान से कमजोरी नहीं आती बल्कि शरीर स्वस्थ होता है। नया रक्त बनता है और आने वाली बीमारियो से बचाता है। मानव को मानव हो प्यारा एक दूजे का बने सहारा मानवता के इसी संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए वाहन रैली से निरंकारी भक्तों द्वारा रक्तदाता जागरुकता के लिए कल आमजन पहुंचाया जाएगा।
संत निरंकारी मण्डल अजमेर के इंचार्ज सुशील टाक ने बताया कि कल शाम 5 बजे विशाल वाहन रैली वरुण सागर निरंकारी सत्संग भवन से प्रारम्भ होकर
टेलीफोन एक्सचेंज, संत कंवरराम कोलोनी, आनासागर पुलिस चौकी, रीजनल
काॅलेज चौराहा, नई चौपाटी, वैशाली नगर से पुरानी चौपाटी, लिंक रोड होते हुए जवाहर रंगमंच, बंजरंगढ चौराहा, जेएलएन अस्पताल, विजय लक्ष्मीपार्क, अजमेर क्लब से सूचना केंद्र, हाथी भाटा पावर हाउस, आगरा गेट, नया
बाजार, गोल प्याऊ, गांधी भवन चौराहा, मदारगेट, क्लाक टावर,जैन
नमकीन, प्लाजा सिनेमा, झूलेलाल मन्दिर, सीता राम बाजार, केसरगंज गोल चक्कर, उसरी गेट होते हुए निंरकारी सत्संग भवन आशागंज अजमेर समापन होगी।
रक्तदान न केवल महादान है अपितु एक प्रकार से जीवन दान है हर स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में समय समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए यही मानव धर्म है। रक्त जेएलएन चिकित्सालय व राजकीय महिला चिकित्सालय के ब्लडबैॅक टीम द्वारा लिया जाएगा। इस शिविर में एकत्रित रक्त से अनेक मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 18 से 60 वर्ष के मध्य की आयु वाले पुरुष एवं महिलाएं जिनका वजन 45 किलो या उस से अधिक हो रक्तदान में शामिल हो सकते हैं।



