रक्तदान जन-जागरुकता के लिए निरंकारी भक्तों ने निकाली विशाल वाहन रैली

0


निरंकारी विशाल रक्तदान शिविर शुक्रवार को

अजमेर। युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरंतर प्रेरणा लेते हुए सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्ररेणा से हर साल की भांति इस वर्ष भी मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन के
द्वारा विशाल रक्तदान शिविर 24 अप्रेल को संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर चामुण्डा चौराहा वरुण सागर रोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर के प्रचार प्रसार व रक्तदान जागरुकता के लिए बुधवार को निरंकारी मिशन की ओर से अजमेर शहर के विभिन्न मुख्यमार्गों से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर निरंकारी भक्तों ने वाहन रैली निकाल कर आम जन को अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रैली वरुण सागर निरंकारी सत्संग भवन से प्रारम्भ होकर टेलीफोन एक्सचेंज, संत कंवरराम कोलोनी, आनासागर पुलिस चौकी, रीजनल काॅलेज चौराहा, नई चौपाटी, वैशाली नगर से पुरानी चौपाटी, लिंक रोड होते हुए जवाहर रंगमंच, बंजरंगढ चौराहा, जेएलएन अस्पताल, विजय लक्ष्मीपार्क, अजमेर क्लब से सूचना केंद्र, हाथी भाटा पावर हाउस, आगरा गेट, नया बाजार, गोल प्याऊ, गांधी भवन चौराहा, मदारगेट, क्लाक टावर,जैन नमकीन, प्लाजा सिनेमा, झूलेलाल मन्दिर, सीता राम बाजार, केसरगंज गोल चक्कर, उसरी गेट होते हुए निंरकारी सत्संग भवन आशागंज में सम्पन्न हुई। रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

निरंकारी प्रवक्ता नानक भाटिया ने बताया कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी सदैव ही समाज कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत रहे। मिशन के भक्तों के लिए रक्तदान पहले से ही जनकल्याण की सेवा भाव में एक अभिन्न अंग रहा है। बाबा हरदेव ह जी के कथन रक्त नालियों में नहीं, नाडियों में बहे इस संदेश को मिशन के अनुयायियों ने चरितार्थ किया। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरन्तर आगे बढाया जा रहा है।