भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पीडि़ता बोल नहीं सकती, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की शारीरिक स्थिति में बदलाव देखकर जब मां को शंका हुई, तो उसकी जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में किशोरी के करीब चार महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने मंगलवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है।



