एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल में लगाए 30 फलदार पेड़

0

अजमेर। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम की मुहीम के तहत कोटडा स्थित राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय दिल्ली गेट में सोमवार को 30 फलदार पेड़ लगाए गए।

पर्यावरण संयोजक विभोर गर्ग ने भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा की ओर से 30 बड़े फलदार पौधे मय ट्री गार्ड लगाकर स्कूल को संस्था की तरफ से प्रदान किए। मुख्य अतिथि भामाशाह सुभाष नवाल ने भी एक पेड लगाकर उसे स्कूल के बच्चे को गोद दिया। ज़ब ये पेड़ बड़ा हो जाएगा तब ईनाम स्वरूप राशि बच्चे को दी जाएगी।

कोषाध्यक्ष नीरज कोठारी ने स्कूल के गरीब बच्चों के लिए 5000 की राशि देने और 10वीं कक्षा के एक गरीब बच्चे को कोठारी क्लासेस की तरफ से 1 साल फ्री पढ़ाने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के पदाधिकारी विकास पाराशर ने इस अवसर पर कहा कि महाराणा प्रताप शाखा की ओर से 21 पौधों की सार संभाल करने का संंकल्प करने वाले 21 बच्चो को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा प्रोत्साहन प्रदान करने वाली है।

इस मौके पर शाखा में नए सदस्यों बाला प्रसाद बंसल, आयुर्वेदिक के जाने-माने डॉक्टर यशवंत सिंह का माल और ओपरना पहना कर स्वागत किया गया। संस्था सदस्य मीना शर्मा, विभोर गर्ग, विनोद डीडवाना, ओमप्रकाश देवानी, सुरेश राठी, अशोक बंसल, विष्णु गोयल, मुकेश अग्रवाल, राकेश अजमेरा, महेश सोमानी, अंकुर तिलक गहलोत, दीपक चोपड़ा आदि ने भी एक पेड़ मां के नाम का पेड़ लगाया। अंत में स्कूल प्रिंसिपल स्नेहलता पारीक ने आभार व्यक्त किया।