जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की अनुमति के बाद मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। चौधरी ने इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम बदलाव किए हैं।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार चौधरी ने पिछली कार्यकारिणी के दो महामंत्रियों- ओमप्रकाश यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य एवं रेवंत सिंह राजपुरोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है वहीं कई जिलाध्यक्षों को बेहतरीन कार्य के लिए पुरस्कृत करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप् में जगह दी है। इसके साथ ही कई पुराने पदाधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। इस नई टीम में पांच विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीराम रिणवा शामिल हैं। इसके साथ महामंत्री रहे ओमप्रकाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रहे खीमाराम चौधरी को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं पृथ्वीराज चौहान, ज्योति प्रकाश सोनी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ 68 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को जगह दी गई है, जो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करेंगे।
इसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष में आत्माराम तरड़, रेवंत सिंह राजपुरोहित, राजेंद्र मीणा शेखपुरा, योगेंद्र नंदवाना, भंवर सिंह पंवार, मंशाराम परमार, प्रवीण यादव और रामकिशन खीचड़ शामिल है जबकि बद्रीराम जाट और श्रवण सिंह राव को प्रदेश महामंत्री बनाया गया हैं।
इस तरह नई कार्यकारिणी में बनाये गये सात प्रदेश मंत्रियों में राजेश गुर्जर, श्याम सिंह राजावत, कैलाश कुमावत, अन्नुश्री पूनिया, ओमप्रकाश बिजारणिया, शक्तिरथ सिंह सिनसिनवार और बंशीलाल कटारा को शामिल किया गया हैं। इसके अलावा प्रेम सिंह बनवासा को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं सूरज सोनी को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं।
इसमें नौ प्रदेश प्रवक्ताओं में रमा चौपड़ा, चिराग चौधरी, कैलाश जटवाड़ा, जितेंद्र सिंह राजवी, बृजेश लाटा, जयवीर पोसवाल, सतीश गजराज, विशाल पार्थ और सुशील जोशी शामिल हैं। इसके साथ-साथ धमेंद्र कुंतल को प्रदेश कार्यालय मंत्री, गौरी कुमावत को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री, गणपत सिंह देवड़ा को प्रदेश आईटी संयोजक, तुसार जिंदल, मांगीलाल सीरवी एवं राहुल सैनी को प्रदेश आई सह संयोजक, केशव शर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, लोहित प्रताप सिंह चौहान, मनोज कुमार टाक को प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक, कर्ण सिंह यादव को प्रदेश मीडिया संयोजक, अमन गोयल, गुरजंटसिंह धालीवाल एवं प्रमोद सैनी को प्रदेश मीडिया सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है।



