किशनगढ़ में सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक का फंदे से लटका मिला शव

0

अजमेर। अजमेर जिले के किशनगढ़ में रविवार को राजस्थान पुलिस के एक सेवानिवृत्त निरीक्षक की मौत का मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर 65 वर्षीय महावीर सिंह का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक महावीर सिंह राजस्थान पुलिस में निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे वर्ष 2021 में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। रविवार को घर पर हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी जुटाई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम और जांच की प्रक्रिया के बाद ही मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।