कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने ली अजमेर की सुध

अजमेर। विधानसभा चुनाव प्रचार के जोर पकडने के बीच अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक शुक्रवार को महाराणा प्रताप नगर में आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक सीमा जोशी के साथ मिलकर पूर्ण सक्रियता से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अजमेर उत्तर क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, पार्षद सर्वेश पारीक आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की रीति नीतियों व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के प्रमुख जन कल्याणकारी कार्यों व गारन्टी योजना को घर घर तक पहुंचाने व 20 साल से अजमेर उत्तर से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी की निष्क्रियता व असफलताओं का पर्दाफ़ाश करने का आव्हान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष पंकज छोटवानी, छोटूसिंह रावत, पार्षद हमीद चीता, तौफीक खान, हेमंत जसोरिया, भंवर सिंह राठौड़, राजा झांझरी, चितलेश बंसल, निमेश चौहान व गणेश चौहान सहित आरिफ खान, राजेश गोडीवाल, विश्वेश पारीक व सुवालाल आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विश्वास दिलाया कि सभी ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूर्ण सक्रियता से अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर भारी मतों से कांग्रेस को विजयी बनाएंगे।