राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर द्वारा श्यामनगर में आयुर्वेद ओपीडी का शुभारंभ

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर द्वारा श्री जैन श्वेताम्बर संस्था सोडाला, श्यामनगर में शनिवार को आयुर्वेद ओपीडी का शुभारंभ किया गया। आयुर्वेद ओपीडी का उद्घाटन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो संजीव शर्मा ने किया।

यह ओपीडी प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगी। ओपीडी में पाचन संबंधी, त्वचा संम्बन्धी, दमा, खांसी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा स्त्री रोगों आदि सभी प्रकार के रोगों का निःशुल्क निदान तथा आयुर्वेद चिकित्सा की जाएगी।

श्री जैन श्वेताम्बर संस्था सोडाला के अध्यक्ष कमल कुमार सचेती ने उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को आयुर्वेदीय चिकित्सा लाभ लेने के लिए आग्रह किया एवं ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इस सेवा संबंधित जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति एवं पूरी टीम का आयुर्वेद की निशुल्क ओपीडी शुरू करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उद्घाटन के बाद 20 से ज्यादा मरिजों ने आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ लिया।

इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव प्रो ए राममूर्ति, चिकित्सालय उपाधीक्षक प्रो राम किशोर जोशी, डॉ भरत पढ़ार एवं श्री जैन श्वेतांबर संस्था सोडाला के पदाधिकारी कमल कुमार सचेती, मिट्ठा लाल गोलेछा, विजय कुमार चोरडिया, सिद्धार्थ जैन, गौतम चंद चोरडिया, गौतम चंद लोढा, महेंद्र लोढा, नरेश कुमार बागरेचा, सुशील करनावट, नवीन कुमार दोशी मौजूद थे।