भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 72 और उम्मीदवार बुधवार को घोषित कर दिए। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गत सोमवार की रात हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी थी।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां यह सूची जारी की। इस सूची में 10 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से, प्रल्हाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से तथा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है।

भाजपा के उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है

दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव

1 दादर एवं नगर हवली: कालाबेन देलकर

दिल्ली

2– पूर्वी दिल्ली : हर्ष मल्होत्रा
3–उत्तर पश्चिमी दिल्ली : योगेन्द्र चंदोलिया

गुजरात

4– साबर कांठा : भीखाजी दुधाजी ठाकोर
5—अहमदाबाद पूर्व : हसमुख भाई सोमाभाई पटेल
6– भावनगर : निमुबेन बम्भानिया
7–वड़ोदरा : रंजनबेन धनंजय भट्ट
8–छोटा उदयपुरा(अजजा): जशुभाई भीलुभाई राठवा
9–सूरत : मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
10—वलसाड(अजजा) :धवल पटेल

हरियाणा

11–अम्बाला(अजा): बंतो कटारिया
12–सिरसा (अजा) : अशोक तंवर
13–करनाल : मनोहर लाल खट्टर
14–भिवानी-महेन्द्रगढ़ : चौधरी धरमबीर सिंह
15–गुरुग्राम : राव इंद्रजीत सिंह यादव
16—फरिदाबाद : कृष्णपाल गुर्जर

हिमाचल प्रदेश

17—-हमीरपुर: अनुराग सिंह ठाकुर
18—शिमला (सु): सुरेश कुमार कश्यप

कर्नाटक

19—चिक्कोडी :श्री अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
20—बागलकोट : पीसी गद्दीगौडर
21—बीजापुर(सु): रमेश जिगजिणगी
22—गुलबर्गा(सु): डॉ. उमेश जी जाधव
23—बीदर : भगवंत खूबा
24—कोप्पल : डाॅ.बसवाराज क्यावातूर
25—बेल्लारी (सु): बी श्रीरामुलू
26–हावेरी : बसवराज बोम्मायी
27–धारवाड़: प्रल्हाद जोशी
28—दावणगेरे: गायत्री सिद्देश्वर
29—शिमोगा: वाई राघवेन्द्र
30–उड्डपी चिकमंगलूर: कोटा श्रीनिवास पूजारी
31– दक्षिण कन्नड: कैप्टन ब्रिजेश चौटा
32–तुमकुर : वी सोमन्णा
33—मैसूर : यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार
34–चामराजनगर (सु): एस बालराज
35—बेंगलूरु ग्रामीण : डाॅ. सीएन मंजूनाथ
36—बेंगलूरु उत्तर : कुमाराी शोभा करंदलाजे
37—बेंगलूरु सेंट्रल : पीसी मोहन
38—बेंगलूरु साउथ : तेजस्वी सूर्या

मध्य प्रदेश

39–बालाघाट : डॉ. भारती पारधी
40–छिंदवाड़ा : विवेक ‘बंटी’ साहू
41–उज्जैन (सु): अनिल फिरोजिया
42 –धार(सु) : सावित्री ठाकुर
43–इंदौर : शंकर लालवानी

महाराष्ट्र

44—नंदुरबार (सु.):डाॅ. हिना विजयकुमार गावित
45 –धुले:डाॅ. सुभाष रामराव भामरे
46–जलगांव : स्मिता वाघ
47. रावेर : रक्षा निखिल खडसे
48. अकोला : अनूप धोत्रे
49. वर्धा : रामदास चंद्रभानजी तडस
50. नागपुर : नितिन जयराम गडकरी
51. चंद्रपुर : सुधीर मुंगंटीवार
52. नांदेड़ : प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
53. जालना : रावसाहेब दादाराव दानवे
54. डिंडोरी (सु) : डॉ. भारती प्रवीण पवार
55. भिवंडी : कपिल मोरेश्वर पाटिल
56. मुंबई उत्तर : पीयूष गोयल
57. मुंबई उत्तर पूर्व : मिहिर कोटेचा
58. पुणे : मुरलीधर किशन मोहोल
59. अहमदनगर : डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल
60. बीड : पंकजा मुंडे
61. लातूर (सु) : सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे
62. माढा : रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक-निंबालकर
63. सांगली : संजयकाका पाटिल

तेलंगाना 

64. आदिलाबाद (सु) : गोदाम नागेश
65. पेद्दापल्ले (सु) : गोमासा श्रीनिवास
66. मेडक : माधवनेनी रघुनंदन राव
67. महबूबनगर : डीके अरुणा
68. नलगोंडा : सईदा रेड्डी
69. महबुबाबाद (सु) : प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाईक

त्रिपुरा

70. त्रिपुरा पूर्व (सु) : महारानी कृति सिंह देबबर्मा

उत्तराखंड

71. गढ़वाल : अनिल बलूनी
72. हरिद्वार : त्रिवेन्द्र सिंह रावत