रामचंद्र चौधरी ने घर घर दी दस्तक, कांग्रेस की जीत का दावा

अजमेर। लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने आज उत्तर विधानसभा एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर अजमेर के चहुमुखी विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने व्यापक जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस गारंटी कार्ड की जानकारी देते हुए लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के साथ सौरभ बजाड, शिवकुमार बंसल, जयशंकर चौधरी, कमल बेरवा विवेक कड़वा आदि ने भी घर-घर दस्तक दी। चौधरी ने अपने चुनाव कार्यालय में अजमेर लोकसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों, बूथ मैनेजमेंट का जायजा लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कांग्रेसी नेताओं ने किया चौधरी की जीत का दावा

अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष विजय जैन, राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, विधायक विकास चौधरी, पूर्व विधायक राकेश पारीक, महेंद्र सिंह गुर्जर, राम नारायण गुर्जर, डॉ श्रीगोपाल बाहेती, नाथूराम सिंनोदिया, पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, वाजिद खान चीता, हेमंत भाटी, द्रौपदी कोली, प्रदेश सचिव डॉ अर्चना सुराणा, रेनू मेघवंशी, रश्मि हिंगोरानी, डा सुनील लारा, हाजी इंसाफ अली सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी का की जीत का दावा किया है।

कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि देश के आर्थिक सामाजिक औद्योगिक विकास एवं साम्प्रदायिक सदभाव के लिए मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मानस बना लिया है और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।