मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, कई वरिष्ठ नेताओं ने किया किनारा

0

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा मणिशंकर अय्यर के केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कहा है कि यह पार्टी का रूख नहीं है और उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है।

गौरतलब है कि अय्यर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की जमकर तारीफ करते हुए भविष्यवाणी की है कि आगामी चुनावों में फिर से वामपंथी (एलडीएफ) सरकार ही सत्ता में आएगी।

केरल में एलडीएफ को लेकर दिए गए अय्यर के इस बयान से पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट दूरी बना ली है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह उनके व्यक्तिगत विचार हैं और पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भी इस टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति स्पष्ट कर चुकी है कि अय्यर अब कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं। वहीं कांग्रेस संचार विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा ने इसे बुढ़ापे का असर करार देते हुए कहा कि ऐसे बयानों से विपक्ष को अनावश्यक हमला करने का अवसर मिलता है। राजस्थान के नेता सचिन पायलट ने भी अय्यर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी का हिस्सा नहीं हैं और उनके विचार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर लेफ्ट फ्रंट की वापसी की भविष्यवाणी के बाद उपजे विवाद ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस नेतृत्व अय्यर के बयानों से पूरी तरह पल्ला झाड़ चुका है।

इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिए हैं। अय्यर ने कथित तौर पर कहा है कि वह गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हो सकते हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की बायोग्राफी ए पार्ट अपार्ट का जिक्र करते हुए टिप्पणी यह टिप्प्णी थी कि कि वो गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हो सकते हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं।