लक्ष्मण सिंह छह वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित

भोपाल/नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर ने बुधवार को बताया कि सिंह को पार्टी विरोधी गतविधियों के कारण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

सिंह गांधी परिवार के खिलाफ विवादित बयान देने के कारण पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया था लेकिन उनके जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं हुई जिसके कारण उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर किया गया है।

सिंह पूर्व विधायक हैं एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई है। वह वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन इस चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे।