हेमू कालाणी के 80वेॅ बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर दीपदान व हिंगलाज माता पूजन

अजमेर। हेमू कालाणी के 80वेॅ बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सिंधु सभा की ओर से दाहरसेन स्मारक पर हेमू कालाणी की प्रतिमा के समक्ष दीपदान व हिंगलाज माता पूजन किया गया।

सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने हेमू कालाणी की जीवनी बताते हुए कहा कि मात्र 19 वर्ष की आयु में देश पर बलिदान हो जाने वाले हेमू कालाणी का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने देश भक्ति गीत गाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। महानगर मंत्री महेश टेकचंदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी, संभाग प्रभारी मोहन तुलसियाणी, जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी, कैलाश लखवाणी, कमलेश शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र बसराणी, किशन केवलाणी, प्रदीप हीरानॅदाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन

भारतीय सिंधु सभा, राजस्थान की ओर से वीर सपूत हेमू कालाणी के 80वेॅ बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी सर्वानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंग भरो प्रतियोगिता व देशभक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य व परिवार के साथ भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी भी उपस्थित थे।