140 करोड़ भारतीय बढ़ेंगे तो देश बढ़ेगा : अरुण चतुर्वेदी

भाजपा का संकल्प पत्र में देश के हर वर्ग की फिक्र
अजमेर। देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी वर्गो को ध्यान में रखा और सभी वर्ग को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा का संकल्प पत्र सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बनाया है। 140 करोड़ भारतीय बढ़ेंगे तो देश बढ़ेगा। देश का विकास और कल्याण ही भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है। यह बात भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बीजेपी के अजमेर लोकसभा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों वार्ता में कही।

चतुर्वेदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का बिन्दुवार उल्लेख करते हुए कहा कि समृद्ध, शिक्षित, सुरक्षित और गतिशील भारत, सुशासन, स्वच्छ भारत, तकनीकी एवं नवाचार ये मोदी सरकार की गारंटी है। संकल्प पत्र में गरीब, किसान महिला, दिव्यांग, दलित और वंचित वर्ग तक की चिंता की गई है। सरकार की योजनाओं का सभी को अधिकाधिक लाभ मिले ऐसा भाजपा की नीति रही है। भारतीय जनता पार्टी देश के गरीब, किसान, पिछड़ा, दलित और शोषित, महिला, पुरुष, किसान, व्यापारी सभी को विकास और प्रगति की मुख्यधारा से जोडने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र में आगे बढ़कर विश्व में अपना वर्चस्व कायम किया है। हमारा देश विश्व गुरु और दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। हर क्षेत्र में उन्नति के लक्ष्य को लेकर हम चले और उसमें सफलता भी पाई है। अब हम गुड गवर्नेस, डिजिटल गवर्नेस और डेटा गवर्नेस के लिए देश में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की मजबूत तैयारी कर रहे हैं।

लाइन, पानी, बिजली, चिकित्सा, रोजगार आदि क्षेत्रों में हमे प्रधानमंत्री की जनपयोगी योजनाओं का लाभ आमजन को सहज रूप में मिल रहा है। महिलाओं के लिए घरेलू गैस की पाइप लाइन के जरिए रसोई तक पहुंचे, उज्जवला योजना, गरीब सम्मान निधि, 70 साल से अधिक बुजुर्गों के लिए आयुष्यमान योजना, पशुपालकों और किसानों, बेरोजगारो के लिए ऋण योजना, पीएम आवास योजना सहित कई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। यह सब मोदी सरकार की आमजन के प्रति प्रतिबद्धा का परिणाम है।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, अरविंद यादव, मीडिया प्रवक्ता अनिश मोयल, देहात जिला मीडिया संयोजक नेहरू पंडित, मुख्य चुनाव अभिकर्ता एडवोकेट महेन्द्र चौधरी, मीडिया सह संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री, युवा मोर्चा अजमेर शहर अध्यक्ष राहुल जायसवाल, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा को वोट दें : जोगाराम पटेल