विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा को वोट दें : जोगाराम पटेल

अबकी बार 400 पार, राजस्थान में 25 में से 25 सीट जीतेगी भाजपा
अजमेर। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मैं आपके परिवार का छोटा सा सदस्य हूं। मैं स्वयं नियमित वकील रहा हूं और सभी अधिवक्ताओं से विकसित भारत की संकल्पना साकार करने को केंद्र में एक बार पुनः भाजपा सरकार बनाने में आप सबका सहयोग मांगने आया हूं।

यह बात उन्होंने लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में आयोजित अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम सब मोदीजी के वर्तमान कार्यकाल में देश को तेजी से विकास की ओर बढ़ते देख रहे हैं। अब वर्ष 2024 से 2029 तक भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान और सम्मान बनाएगा।

मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने, भारत को विश्व के राष्ट्रों में प्रथम पंक्ति में खड़ा करने, पुनः अखण्ड भारत की स्थापना के लिए जरूरी है कि जागरूक अधिवक्ता भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें। समाज, राष्ट्र और विश्व पटल पर वकील आरम्भ से ही मार्गदर्शन करते आए हैं। वकील समुदाय से देश को बहुत उम्मीदें हैं। आज़ादी के बाद मोदी सरकार ने बहुत बड़ा सुधारात्मक और रचनात्मक कार्य देश में कानून को पारदर्शी और सुसंगत बनाने के लिए किया है।

यह चुनाव हिंदुस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाना है। अब अमृतकाल चल रहा है। हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है। अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ आप मोदी औऱ भाजपा की केंद्र में पुनः सरकार बनाने में सबका योगदान मिल रहा है। हम भारत माता के लिए चुनाव लड़ते हैं। यही हमारा उद्देश्य है। अधिवक्ता समुदाय की आम लोगों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योकि समाज का हर वर्ग वकील से जुड़ा है। वकील का सामाजिक दायरा और प्रभाव बहुत विशाल होता है। देश के पुनर्निर्माण और वर्तमान चुनाव में प्रभावकारी भूमिका निर्वहन करें।

आमजन शिक्षक के बाद वकील की बात को ही बड़ी गौर से सुनते हैं, उस पर अमल भी करते हैं। आप सीधे जनता के पास जाकर भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। कांग्रेस के पास अपना ना तो रीजन है और ना विजन है और ना उनके पास प्रधानमंत्री का चेहरा है। संसार में भारत की साख बढाने व भारत पुनः सोने की चिड़िया और विश्वगुरु जैसा गौरव दिलवाना भाजपा सरकार का प्रयास है।

विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने सभी अधिवक्ताओं को चुनाव सम्बन्धी कानून, नियम और अधिकार की विस्तृत जानकारी दी। निधि खण्डेलवाल ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बारे में वकीलों को विस्तार से बताया। जिला संयोजक शैलेंद्र सिंह परमार ने कहा कि वकील देश की आजादी से पूर्व भी और देश की आजादी के बाद भी अपनी रचनात्मक सोच से समाज औऱ देश मे प्रभावी भूमिका निभाता चला आ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा और रंजन शर्मा ने किया। सम्मेलन में शैलेंद्र परमार, अतुल शर्मा सुमन साहू, शुभम नाथ योगी, विक्रम सिंह, संजय गुर्जर दिनेश चौधरी, हेमंत जैन, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रशांत यादव, दीपक शर्मा, दलजीत राव, देवीसिंह भाटी, मंजूनाथ, मनोज डीडवाना, देवेंद्र सिंह शेखावत, देवेंद्र गोदारा, अनिल चौधरी, कुलदीप सिंह गहलोत, ओम पालड़िया, रामस्वरूप चौधरी, अनिल गहलोत, दुगाप्रसाद शर्मा, गौरव सिंह सहित बडी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

गोपाल साहू और शहाबुद्दीन ने ज्याइन की भाजपा

इस अवसर पर वर्षों से कांग्रेस पदाधिकारी रहे पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं साहू समाज अजमेर के सचिव गोपाल साहू तथा एवं रेवेन्यू बोड के एडवोकेट व विधानसभा चुनाव में पुष्कर से बसपा के प्रत्याशी रहे शहाबुद्दीन को विधि मंत्री ने माला व दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

140 करोड़ भारतीय बढ़ेंगे तो देश बढ़ेगा : अरुण चतुर्वेदी