पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा को लेकर कांग्रेस खेमे में उल्लास

अजमेर कांग्रेस ने सभा को सफल बनाने के लिए ताकत झोंकी
कांग्रेस का गारंटी कार्ड घर-घर अभियान प्रारंभ
अजमेर। लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में मंगलवारी को आजाद पार्क में प्रस्तावित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा को सफल बनाने के लिए स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन की सदारत में आज कांग्रेस प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा की तैयारियों को अंतिमरूप दिया गया।

बैठक में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, अग्रिम संगठन के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षदों को गहलोत की प्रस्तावित आम सभा को लेकर जिम्मेदारी दी गई।

कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कांग्रेस के पांच न्याय पत्र एवं 25 गारंटीयों का घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने के साथ केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। इस दौरान अजमेर शहर में करीब 10 हजार घरों तक पार्टी सीधे पहुंच बनाकर गारंटी कार्ड वितरित करेगी साथ ही कांग्रेस की रीति एवं नीति का प्रचार प्रसार करेगी। घर-घर अभियान के लिए अजमेर लोकसभा क्षेत्र की समन्वयक डॉ द्रोपदी कोली को प्रभारी बनाया गया है।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, महेंद्र सिंह रलावता, द्रोपदी कोली, डॉ श्रीगोपाल बाहेती, कमल बाकोलिया, रेनू मेघवंशी, रश्मि हिंगोरानी, प्रताप यादव, राजेश टंडन, भागचंद भाया, फकरे मोईन, शिवकुमार बंसल, हितेश्वरी टांक, अब्दुल फरहान, मोहित मल्होत्रा, श्याम प्रजापति, शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद खान, निर्मल बेरवाल, पवन ओड, अमोलक सिंह छाबड़ा, नरेश सत्यवाना, मंजू बलाई, रागिनी चतुर्वेदी, लक्ष्मी बुदेल, नितिन जैन, हेमंत शर्मा, प्रमिला कौशिक, अशोक बिन्दल, नौरत गुर्जर, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे।

मोदी की सारी गारंटियां खोखली और वादे झूठे : रामचंद्र चौधरी