महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर 11 अप्रैल को अजमेर में निकलेगी भव्य रैली

16

अजमेर। सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को अजमेर में माली सैनी समाज द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी यह रैली उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

रैली के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को आगरा गेट स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी को सादर निमंत्रण अर्पित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भगवान से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद बना रहे और आयोजन भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक रूप ले। साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और नई ऊर्जा का संचार हो।

रैली संयोजक हिमांशु टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों में सह संयोजक धर्मेंद्र सुईवाल, रवि कच्छावा, रवि उबाना, प्रदीप कच्छावा, अजय सैनी, मनीष मारोठिया, लोकेश सांखला, मेवालाल जादम, लक्ष्य भाटी, जितेंद्र मारोठिया, गीरेंद्र गढ़वाल, चेतन माली, रवि दगदी, जय भाटी, मोहित भाटी सहित अनेक समाज बंधु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाएं और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज की एकता और शक्ति का परिचय दें।