श्रीगंगानगर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक युवक घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि छिंद्रसिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर के साथ मोटरसाइकिल पर गणेशगढ़ गांव से सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे लौट रहा था। इसी दौरान श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर गणेशगढ़-मनफूलसिंहवाला संपर्क मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल से वह टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि आमने सामने की टक्कर से दम्पती और दूसरी मोटर साइकिल पर सवार युवक घायल हो गए। दम्पती को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां छिंद्रसिंह की मौत हो गई। घटना में घायल महिला और युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।