चूरु में ट्रक-ट्रेलर में चावलों के कट्टों में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

0

चूरु। राजस्थान में चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से ले जाए जा रहे चावल में छुपा कर अवैध रूप से ले जाई जा रही है लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद की है।

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने एक ट्रक ट्रेलर को रोककर उसकी जांच की तो चावल के कट्टों के नीचे शराब की पेटियां छुपा कर रखी गई कुल 80 पेटियां बरामद हुई। इनमें 50 रॉयल स्टैग और 30 पेटियां अन्य ब्रांड की है। इनकी कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि ट्रक ट्रेलर में सवार चालक कालू जाट और खलासी सुमित उर्फ सूरज जाट (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह शराब पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे।