अजमेर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई द्वारा सावन महोत्सव वैशाली नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में धूमधाम से मनाया गया। महिला अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत सभी पदाधिकारी ने विभिन्न प्रकार के नृत्य खेल ऑन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मयूर थीम पर आयोजित रहा।
इस अवसर पर सत्र 2025 से 28 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर पदभार ग्रहण कराया गया। नई कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया, जिला प्रभारी इंदु जैन, महामंत्री अनीता बाल्दी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम बैराठी, कोषाध्यक्ष मंजू मुरक्या, प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी विजय व सह मंत्री आशा खंडेलवाल को मनोनीत किया।
कार्यकारिणी सदस्यों में पुष्पा विजय, ममता बोथरा, रूबी जैन, पूर्वी गर्ग, अरुणा गर्ग, अनीता मोदी, श्वेता विजय, सुधामालू, अंबिका खेड़ा, आशा खंडेलवाल, शेफाली व रागिनी को शामिल किया गया है। महिला समिति की ओर से समय-समय पर वृक्षारोपण, धर्म, अध्यात्म और संस्कृति जागरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।