मध्य प्रदेश चुनाव : भाजपा की 5वीं सूची जारी, कुल 228 प्रत्याशी घोषित

नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची शनिवार को यहां जारी की।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार रात यहां हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गयी। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

पांचवीं सूची में 12 महिलाओं सहित 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं जिनमें मंत्री अर्चना चिटनीस, उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री माया सिंह और नीना विक्रम वर्मा शामिल हैं।

भाजपा चार सूचियों में 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस सूची के साथ भाजपा ने 228 उम्मीदवार उतार दिये हैं। कांग्रेस 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसम्बर को होगी।

उम्मीदवारों के नाम व चुनाव क्षेत्र

सूची के अनुसार विजयपुर से बाबूलाल मेवरा, जौरा से सूबेदार सिंह रजोधा, अंबाह (अजा) से कमलेश जाटव, भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाह, मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर पूर्व से पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह, भांडेर (अजा) से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड़ा, शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन, कोलारस से महेंद्र यादव, बमाेरी से मौजूदा मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर (अजा) से जजपाल सिंह, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव और बीना (अजा) से महेश राय को प्रत्याशी बनाया गया है।

टीकमगढ़ से मौजूदा विधायक राकेश गिरि, जतारा (अजा) हरिशंकर खटीक, पृथ्वीपुर से डॉ शिशुपाल यादव, निवाड़ी अनिल जैन, चंदला (अजा) दिलीप अहिरवार, बिजावर राजेश शुक्ला, दमोह से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता जयंत मलैया, जबेरा से धर्मेंद्र सिंह लोधी, हटा (अजा) से उमा खटीक, पवई से प्रहलाद लोधी, रैगांव (अजा) से प्रतिमा बागरी, नागौद से नागेंद्र सिंह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल और सेमरिया से के पी त्रिपाठी को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर उतारने का निर्णय लिया गया है।

त्योंथर से हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया गया है। वे विंध्य अंचल में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत श्रीनिवास तिवारी के पौत्र हैं। मनगवां (अजा) से नरेंद्र प्रजापति, गुढ़ से नागेंद्र सिंह, चित्रांगी (अजजा) से श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली से रामनिवास शाह, देवसर (अजा) से राजेंद्र मेश्राम, धौहानी (अजजा) कुंवर सिंह टेकाम, ब्योहारी (अजजा) से शरद जुगलाल कोल, बांधवगढ़ (अजजा) से शिवनारायण सिंह और बहोरीबंद से प्रणय प्रभात पांडे पार्टी टिकट पाने में सफल रहे।

जबलपुर उत्तर से अभिलाष पांडे, सिहोर (अजजा) से संतोष बरबड़े, मंडला (अजजा) श्रीमती संपतिया उइके, बालाघाट मौसम बिसेन, वारासिवनी प्रदीप जायसवाल, केवलारी राकेश पाल सिंह, लखनादौन (अजजा) से विजय उइके, तेंदूखेड़ा से विश्वनाथ सिंह, चुराई लखन वर्मा, बैतूल हेमंत खंडेलवाल, टिमरनी (अजजा) से संजय शाह, सिवनी मालवा से प्रेमशंकर वर्मा, होशंगाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, पिपरिया (अजा) से ठाकुरदास नागवंशी और भोजपुर से मौजूदा विधायक सुरेंद्र पटवा को उम्मीदवार बनाया गया है।

बासोदा से हरिसिंह रघुवंशी, कुरवाई (अजा) से हरि सिंह सप्रे, शमशाबाद सूर्यप्रकाश मीणा, भोपाल दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी, आष्टा (अजा) गोपाल सिंह, नरसिंहगढ़ से मोहन शर्मा, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, राजगढ़ से अमर सिंह यादव, सारंगपुर (अजा) से गौतम टेटवाल, सुसनेर विक्रम सिंह राणा, शुजालपुर से इंदर सिंह परमार, कालापीपल, घनश्याम चंद्रवंशी, बागली (अजजा) से मुरली भंवरा और मंधाता से नारायण पटेल प्रत्याशी होंगे।

खंडवा (अजा) से कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना (अजजा) छाया मोरे, नेपानगर (अजजा) मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, बड़वाह से सचिन बिरला, खरगोन से बालकृष्ण पाटीदार, भगवानपुरा (अजजा) चंद्र सिंह बाम्कले, सेंधवा (अजजा) से अंतर सिंह आर्य, जोबट (अजजा) विशाल रावत, सरदारपुरा (अजजा) वेल सिंह भूरिया, मनावर (अजजा) से शिवराम कन्नोज और धार से नीना विक्रम वर्मा पर दाव खेलने का निर्णय लिया गया है।

इंदौर तीन से राकेश गोलू शुक्ला, इंदौर पांच से महेंद्र हार्डिया, डॉ अंबेडकरनगर महू से संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन उत्तर से अनिल कालूहेड़ा, बड़नगर से जितेंद्र पंड्या, रतलाम ग्रामीण (अजजा) मथुरालाल डावर, जावरा से डॉ राजेंद्र पांडेय, आलोट (अजा) से चिंतामणि मालवीय, गरोठ से चंदर सिंह सिसोदिया, मनासा से अनिरुद्ध मारू और नीमच से दिलीप सिंह परिहार को प्रत्याशी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव के लिए आज ही अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हुआ है। यह कार्य 30 अक्टूबर तक चलेगा और 17 नवंबर को सभी सीटों पर एकसाथ मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

राजस्थान चुनाव : भाजपा की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा राजे को भी उतारा