भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र में आरोली और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोली गांव का गोपाल गुर्जर (38) सलावटिया के बीच सुबह करीब सात बजे अपनी मोटरसाइकिल का टायर पंक्चर होने के कारण उसे पैदल ही धकेलते हुए आरोली से फोरलेन स्थित बिलोना बड़ी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था कि इसी दौरान फोरलेन हाईवे पर पीछे से अत्यधिक तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव स्थानीय बिजौलिया चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।



